नई दिल्ली, 17 नवंबर 2026
पश्चिमी जिले की पंजाबी बाग थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय रंजीत निवासी मादीपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से दो चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद हुई हैं। इससे थाना पंजाबी बाग और हरि नगर के वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी लूटपाट, चोरी और आर्म्स एक्ट के तीन आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
क्या था मामला?
14 नवंबर 2026 को नांगलोई इलाके में रहने वाले रौनक ने शिकायत दी कि उनके घर के बाहर से उनकी Honda Activa स्कूटी नंबर DL10SG1414 चोरी हो गई है। इस पर थाना पंजाबी बाग में MVT ई-FIR नंबर 028037/26, धारा 305(b) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO पंजाबी बाग इंस्पेक्टर संजय कुमार दहिया और ACP पंजाबी बाग जय प्रकाश की देखरेख में SI मुकेश यादव, प्रभारी पुलिस चौकी मादीपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम में HC अमित, HC ज्योति प्रकाश और Ct. गजराज शामिल थे।
CCTV से मिला सुराग, झील पार्क से दबोचा
टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज की बारीकी से जांच की। फुटेज में दो लोगों द्वारा स्कूटी चोरी करना सामने आया। कांस्टेबल गजराज द्वारा की गई गहन जांच के बाद एक संदिग्ध की पहचान रंजीत के रूप में हुई।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी रंजीत को मादीपुर गांव के कूड़ा खत्ता, झील पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल की। उसकी निशानदेही पर चोरी हुई Honda Activa स्कूटी DL10SG1414 बरामद कर ली गई।
आगे पूछताछ करने पर आरोपी ने एक और वाहन चोरी की वारदात का खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर एक चोरी की Bajaj Pulsar मोटरसाइकिल नंबर DL6SBG0883 भी बरामद की गई। जांच में पता चला कि यह मोटरसाइकिल थाना हरि नगर के MVT ई-FIR नंबर 23419/2026 दिनांक 29.09.2026 से संबंधित चोरी की है।
बरामदगी और वर्कआउट केस
बरामद वाहन:
- एक चोरी की Honda Activa स्कूटी 2. एक चोरी की Bajaj Pulsar मोटरसाइकिल
वर्कआउट हुए मामले: - MVT ई-FIR No. 028037/26, थाना पंजाबी बाग 2. MVT ई-FIR No. 23419/2026, थाना हरि नगर
आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।