दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में हुए एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का सफल खुलासा कर दिया है. करीब दो महीने से उलझे इस मामले को सुलझाकर पुलिस ने आम जनता के भरोसे को मजबूत करने का काम किया है. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बीते 28 जनवरी को UER-II के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया था, क्योंकि शुरुआती जांच में कोई स्पष्ट सुराग हाथ नहीं लग पाया था. नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी जांच के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर गहन पूछताछ शुरू की. लगातार प्रयासों और सटीक जांच के चलते पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाई जा सकी. पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्याकांड को चार नाबालिगों ने अंजाम दिया था. पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जो बाद में हत्या की वजह बना.
Related Posts
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन,कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग पर कसा शिकंजा,7 गिरफ्तार।
स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस क्राइम ब्रांच देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एडिशनल सी पी संजय कुमार सैन की निगरानी…
झंडेवाला देवी मंदिर में वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा देवी की पूजा – अर्चना
नई दिल्ली स्थित प्राचीन शक्तिपीठ झंडेवाला देवी मंदिर में वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन माँ भगवती के तीसरे स्वरूप मां…
31 मार्च से पहले पैन आधार को करें लिंक,IT डिपॉर्टमेंट ने टैक्सपेयर्स को किया अलर्ट
1 अप्रैल 2023 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में नये वित्त वर्ष (Financial Year 2023-24) की…