दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में हुए एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का सफल खुलासा कर दिया है. करीब दो महीने से उलझे इस मामले को सुलझाकर पुलिस ने आम जनता के भरोसे को मजबूत करने का काम किया है. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बीते 28 जनवरी को UER-II के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया था, क्योंकि शुरुआती जांच में कोई स्पष्ट सुराग हाथ नहीं लग पाया था. नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी जांच के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर गहन पूछताछ शुरू की. लगातार प्रयासों और सटीक जांच के चलते पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाई जा सकी. पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्याकांड को चार नाबालिगों ने अंजाम दिया था. पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जो बाद में हत्या की वजह बना.
Related Posts
रोहिणी सेक्टर-3 में जन्मदिन के जश्न में हवाई फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, रोहिणी: दक्षिण रोहिणी थाना क्षेत्र के सेक्टर-3 में जन्मदिन के जश्न के दौरान हवाई फायरिंग करने का मामला…
Farmer’s Son from Madipur Village Becomes Army Captain, Honored with Badge
By Ashok Kumar Nirbhay New Delhi: The humble farming village of Madipur in Delhi is celebrating with pride and joy…
दिल्ली सरकार चिटफण्ड और हाई रिटर्न निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों पर नकेल कसेगी
वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए नया नियम लेकर आई दिल्ली सरकार, सीएम आतिशी ने दी मंजूरी मुख्यमंत्री आतिशी के…