दिल्ली: स्पेशल स्टाफ ने जुआरियों के गैंग का किया भंडाफोड़ , आयोजक समेत 13 गिरफ्तार

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने करोल बाग इलाके में चल रहे अवैध जुए के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए आयोजक समेत 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ऑफलाइन “मांग पत्ता” बेटिंग के जरिए जुआ खेल रहा था।

रोहित राजबीर सिंह, आईपीएस, पुलिस उपायुक्त, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के मुताबिक स्पेशल स्टाफ, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर करोल बाग स्थित जगजीवन निवास में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा गया। पुलिस ने मौके से 13 लोगों को “मांग पत्ता” के जरिए जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। मौके से ₹47,150/- नकद और ताश की 3 गड्डियां बरामद की गईं।


22.06.2026 को सूचना मिली कि मकान नं. 41/23, गली नं. 02, चौथी मंजिल, जगजीवन निवास, करोल बाग में 12-13 लोग ताश के जरिए जुआ खेल रहे हैं।

इस पर इंस्पेक्टर संदीप यादव, इंचार्ज स्पेशल स्टाफ, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में एएसआई प्रताप सिंह, एचसी मुनेश शर्मा, एचसी विकास, एचसी विनय, कांस्टेबल नितिन और कांस्टेबल सूरजपाल शामिल थे। पूरी कार्रवाई एसीपी ऑपरेशंस पदम सिंह राणा की देखरेख में हुई।

सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाकर छापा मारा। जैसे ही परिसर का दरवाजा खुला, टीम अंदर पहुंची और 13 लोगों को नकद पैसे लगाकर ताश खेलते हुए पकड़ लिया।

इस मामले में तलवीर सिंह , रूप सिंह, कमल धामी,. भक्त बहादुर ,. राजेंद्र लोहार , जेसे सौद , नंदा बुधा . पूरन गोरखा, नीरज बोगटी, शेरा, मोती सिंह , लाल बहादुर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सभी आरोपियों ने बताया कि वे “मांग पत्ता” के जरिए जुआ खेलते थे। पूरन गोरखा अपने कमरे को जुए के अड्डे के तौर पर इस्तेमाल करवाता था और जुए का आयोजन करता था। इसके पास से दांव की राशि: ₹47,150/- नकद और 156 ताश के पत्ते, कुल 3 गड्डियां बरामद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *