दिल्ली-NCR में ग्रैप-4 लागू,सभी कंस्ट्रक्शन के कामों पर रोक 

राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सबसे ज्यादा खराब स्थिति में पहुंच गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शनिवार शाम 4 बजे दिल्ली का AQI 431पहुंच गया था. वहीं शाम 6 बजे यह 441 रिकॉर्ड किया गया।

GRAP का चौथा चरण लागू होने से दिल्ली में सभी कंस्ट्रक्शन के कामों पर रोक लग जाएगी. सरकार 10वीं और 12वीं क्लास को छोड़कर सभी स्कूलों की फिजिकल क्लास बंद करने पर फैसला ले सकती है. दिल्ली और राज्य सरकार ऑनलाइन क्लास का फैसला ले सकती है. आवश्यक वस्तुएं ले जाने वाले, आवश्यक सेवाओं से जुड़े सभी CNG-इलेक्ट्रिक ट्रकों को छोड़कर, दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर रोक लग गई है।

इसके अलावा इलेक्ट्रिक गाड़ियां, CNG और BS VI डीजल गाड़ियों, दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड हल्के कमर्शियल वाहनों को, आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले, आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले वाहनों को छोड़कर दूसरे राज्यों से आने वाले ट्रकों को दिल्ली में एंट्री करने की इजाजत नहीं होगी.

प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं. इससे पहले नवंबर महीने में तीन दिन ऐसे रहे थे जब सूचकांक 400 से ऊपर यानी गंभीर श्रेणी में रहा था. दिल्ली के ज्यादातर इलाकों का एक्यूआई 400 से ऊपर बना हुआ है.

दिल्ली के लोग फिलहाल प्रकृति की दोहरी मार का सामना कर रहे हैं. एक ओर दिनोंदिन बढ़ती सर्दी है तो वहीं दूसरी ओर हवा में जहर घोलता वायु प्रदूषण. ये दोनों ही लोगों की परेशानी का सबब बन रहे हैं और लोग रोजाना इनका सामना कर रहे हैं. शनिवार शाम 4 बजे AQI 431 रिकॉर्ड किया गया था, उसमें बढ़ोतरी हुई है. शाम 6 बजे एक्यूआई 441 दर्ज किया गया।

हवा की क्वालिटी को और खराब होने से रोकने की कोशिश में, GRAP पर CAQM ने पूरे NCR में मौजूदा GRAP के स्टेज-IV के तहत बताए गए सभी एक्शन को तुरंत लागू करने का फैसला किया है. यह NCR में पहले से लागू मौजूदा GRAP के स्टेज I, II और III के तहत किए गए एक्शन के अलावा है. इसके अलावा, NCR पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और दूसरी संबंधित एजेंसियों से कहा गया है कि वे इस क्षेत्र में हवा की क्वालिटी को और खराब होने से रोकने के लिए बचाव के उपायों को तेज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *