नई दिल्ली: साइबर ठग अब बॉस बनकर ठग रहे हैं। इसे #BossScam नाम दिया गया है।
दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने अलर्ट जारी किया है। ठग आपके बॉस की फोटो, नाम और आवाज का इस्तेमाल कर फाइनेंस टीम या अकाउंटेंट को कॉल / व्हाट्सएप मैसेज करते हैं और अर्जेंट पेमेंट या गोपनीय जानकारी मांगते हैं।
पुलिस ने कहा – कोई भी अर्जेंट ट्रांजैक्शन से पहले एक बार बॉस से सीधे बात कर वेरिफाई जरूर करें। जल्दबाजी में किया गया एक क्लिक कंपनी को लाखों का नुकसान पहुंचा सकता है।
साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या 112 पर सूचना दें।