नई दिल्ली, 17 नवंबर 2026
मध्य जिला पुलिस के पटेल नगर थाने की टीम ने दुष्कर्म, रंगदारी और आपराधिक धमकी के मामले में वांछित घोषित अपराधी अरुण डबास उर्फ बिट्टू को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काफी समय से गिरफ्तारी से बच रहा था और बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस के अनुसार, पटेल नगर थाने में एफआईआर नंबर 244/25, धारा 70/64(2)(m)/123/127(3)/308(2)/351(2)/209 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी ने भाई बनकर उसका विश्वास जीता और उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। उन्हीं फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह पीड़िता से पैसे वसूल रहा था।
आरोपी को 13 अगस्त 2026 को तीस हजारी कोर्ट, दिल्ली की माननीय एसीजेएम (पश्चिम) सुश्री श्रुति चौधरी की अदालत ने घोषित अपराधी घोषित किया था।
ऐसे हुआ गिरफ्तार
मध्य जिले में वांछित अपराधियों और घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी के तहत पटेल नगर थाने की एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व एसएचओ इंस्पेक्टर नवीन कुमार कर रहे थे और पर्यवेक्षण एसीपी पटेल नगर सुनील कुमार का था। टीम में महिला सब-इंस्पेक्टर सिमरन (जांच अधिकारी), हेड कांस्टेबल योगेश, हेड कांस्टेबल नरेंद्र और कांस्टेबल नरेंद्र शामिल थे।
16 नवंबर 2026 को टीम को सूचना मिली कि वांछित आरोपी रोहतक के सनसिटी टावर्स में मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में कई और मामलों का खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और जेल अधिनियम से जुड़े अन्य मामलों में भी अपनी संलिप्तता का खुलासा किया है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन कर रही है।
आरोपी पर कई पुराने मामले दर्ज है।
- एफआईआर नंबर 88/202?, धारा 42 जेल अधिनियम, थाना भोंडसी, गुरुग्राम
- एफआईआर नंबर 359/2012, धारा 25/59 आर्म्स एक्ट व 120-बी/302/34 आईपीसी, थाना झज्जर सिटी, बहादुरगढ़
- एफआईआर नंबर 472/2023, धारा 25 आर्म्स एक्ट, 120-बी/285/452/506 आईपीसी, थाना असंध, करनाल
- एफआईआर नंबर 88/2021, धारा 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-14, गुरुग्राम 5. एफआईआर नंबर 478/2023, धारा 174-ए आईपीसी, थाना सिटी सोहना, गुरुग्राम
- गिरफ्तार आरोपी अरुण डबास उर्फ बिट्टू, उम्र 37 वर्ष, निवासी रोहतक, हरियाणा का रहने वाला है।
मध्य जिला पुलिस का कहना है कि घोषित अपराधियों और कानून की प्रक्रिया से भाग रहे व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी निगरानी, खुफिया जानकारी और समन्वित प्रयासों के माध्यम से कार्रवाई जारी रहेगी।