रोहिणी जिले की एंटी-रॉबरी-स्नैचिंग सेल (ARSC) की टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से एक चोरी की स्कूटी और दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
ACP/ऑप्स अजमेर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व में ARSC की टीम लूटपाट, स्नैचिंग और वाहन चोरी रोकने के लिए रोहिणी जिले में लगातार गश्त कर रही थी।
02 जुलाई को SI आशीष, ASI अरविंद, HC अशोक कुमार, HC अमरजीत, HC आशीष, HC सुमिय और कांस्टेबल दिग्विजय की टीम फेज-1, विजय विहार, रोहिणी में गश्त पर थी। तभी एक स्कूटी सवार संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। टीम ने तुरंत कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान धीरज, उम्र 27 वर्ष, निवासी कृष्ण विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। धीरज पहले भी 4 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है।इस एक गिरफ्तारी से पुलिस ने चोरी के कुल तीन मामले सुलझा लिए हैं। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है।
डीसीपी रोहिणी शशांक जायसवाल, IPS ने टीम के काम की सराहना की है। उन्होंने बताया कि रोहिणी पुलिस स्नैचिंग और वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार रणनीतिक पिकेट लगाकर चेकिंग कर रही है।