रायपुर l अग्रणी सामाजिक व साहित्यिक संस्था ” वक्ता मंच” द्वारा आज नगर निगम मुख्यालय व्हाइट हाउस के समक्ष निःशुल्क सकोरा वितरण कर पक्षी मित्र अभियान का शुभारंभ किया गया l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि विगत 10 वर्षों से गर्मियों में वक्ता मंच यह कार्य करते आ रहा है l इस क्रम में आज 100 से अधिक सकोरे आम राहगीरों को वितरित कर उनसे घर की मुंडेर या छत पर पक्षियों हेतु दाना पानी रखने का अनुरोध किया गया l आगामी दिनों शहर के प्रमुख चौक चौराहों में सकोरा वितरण कार्य जारी रखा जायेगा l आज इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ पी के तिवारी, एयरटेल के उप महा प्रबंधक यतीश श्रीवास्तव, लोक भवन में उपसचिव डॉ रूपेंद्र कवि,वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते, संयोजक शुभम साहू, चेतन भारती, राजेंद्र रायपुरी, दुर्गेश साहू, डॉ गोपा शर्मा, डॉ भारती अग्रवाल, अतल ओम शुक्ला, अंकुर शुक्ला, भुविक शुक्ला, सुनीता चंसोरिया, डॉ इंद्रदेव यदु, प्रभात यदु, शिवानी मैत्रा, परम कुमार, रत्ना पाण्डेय, डॉ सीमा श्रीवास्तव, हिरेंद्र यदु, मो हुसैन, कमल सूर्यवंशी, हेमलाल पटेल, रत्ना पाण्डेय , दुष्यंत साहू, चंद्रशेखर साहू, विमल किशोर, अजीत श्रीवास्तव, दीपा यादव, धानी कवि सहित अनेक प्रबुद्धजन शामिल हुए lअभियान का आरंभ करते हुए लोकभवन में उप सचिव डॉ रूपेंद्र कवि ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में पक्षियों के लिये जल एवं दाना पानी की व्यवस्था करना पुण्य का काम है l जनमानस से आग्रह है कि अपने घरों व आसपास के स्थानों पर सकोरे रखकर मूक प्राणियों की सेवा में सहभागी बने और अभियान को सफल बनाए l दबंग स्वर के प्रधान संपादक डॉ पी के तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि वक्ता मंच की यह पहल न सिर्फ पक्षियों को राहत देगी बल्कि समाज में पर्यावरण व जीव जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने में भी सहायक होगी l समाज सेवी यतीश श्रीवास्तव ने अपील की कि पक्षियों की कम होती संख्या चिंतनीय है l यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इनकी रक्षा करे l साहित्यकार डॉ गोपा शर्मा ने सकोरा वितरण का आरंभ किया l वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू ने अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि आगामी दिनों विभिन्न चौराहों पर यह अभियान जारी रखा जायेगा l
Related Posts
कुख्यात गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हाईटेक तिहाड़ जेल में हत्या
देश की सबसे हाईटेक तिहाड़ जेल की अतिसुरक्षित बैरक (हाई रिस्क बैरक) नंबर-8 में कुख्यात गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की सुबह…
20 किमी की यात्रा होगी टैक्स फ्री,नहीं देना होगा टोल टैक्स:नितिन गडकरी का जनता को नई सौगात
खुशखबरी: अगर आप भी रोजाना टोल टैक्स देते-देते परेशान हो गए हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है.…
दरिंदे प्रेमी ने दरिंदगी और वहशीपन की सारी हदें पार की, गर्लफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट भी जला दिया
लिव इन पार्टनर ने दरिंदगी और वहशीपन की सारी हदें पार कर दीं। किसी इश्क का इतना दर्दनाक और शर्मसार…