शास्त्री पार्क में झपटमार रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली, 18 जुलाई। उत्तर-पूर्वी जिले के शास्त्री पार्क थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक स्नैचर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 17 जुलाई को शाम करीब 4:30 बजे न्यू उस्मानपुर निवासी एक व्यक्ति पिलर नंबर 80 के पास फुटपाथ पर चलता हुआ मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी बाइक सवार एक बदमाश पीछे से आया और उसका मोबाइल छीनकर शास्त्री पार्क चौक की तरफ भाग गया।

पीड़ित ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। आवाज सुनकर पास में गश्त कर रहे पुलिसकर्मी ने भी पीछा शुरू कर दिया और थोड़ी ही दूरी पर आरोपी मो. फरमान (26 वर्ष), निवासी शास्त्री पार्क, को दबोच लिया। तलाशी में छीना गया मोबाइल बरामद हो गया।

आरोपी के पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *