शाहीन बाग में बेकरी वर्कशॉप में लगी आग, पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला

नई दिल्ली, 17 सितंबर। दक्षिण-पूर्वी जिले के शाहीन बाग इलाके में बुधवार को एक बेकरी वर्कशॉप में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, थाना शाहीन बाग में पीसीआर कॉल मिली कि एल-ब्लॉक, अबुल फजल एन्क्लेव, जामिया नगर में बेकरी शॉप में आग लगी है। सूचना मिलते ही SHO इंस्पेक्टर रजनी कांत चौरसिया के नेतृत्व में SI नीरज शर्मा, ASI प्रवीण कुमार, HC राम सहाय, Ct. राजा बहिया और DHG शाहरुख की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग प्रभावित इमारत को खाली कराया। आग फैलने की आशंका को देखते हुए साथ वाली इमारत को भी एहतियातन खाली कराया गया। भीड़ को नियंत्रित कर फायर ब्रिगेड के लिए रास्ता बनाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर BSES से संपर्क कर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई।

सूचना पर फायर ब्रिगेड की 4-5 गाड़ियां, जिनमें SWT-63 जसोला और BS-1 कनॉट प्लेस शामिल थीं, मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

बचाव अभियान के दौरान पुलिस और दमकल कर्मियों ने छत पर फंसे चार लोगों – 42 वर्षीय राशिद, उनकी 7 वर्षीय बेटी, 65 वर्षीय इशरत और एक 60 वर्षीय महिला को सुरक्षित निकाला।

हादसे में तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए – 15 वर्षीय मो. कादिर, 42 वर्षीय मुशान और 19 वर्षीय शाहिल। सभी को तुरंत AIIMS ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। पुलिस ने हेड काउंट कर सुनिश्चित किया कि कोई भी व्यक्ति अंदर न फंसा हो।

दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और समन्वय से जान-माल का बड़ा नुकसान होने से बच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *