विशेष संवाददाता चिमन लाल
बादली
सीआईए टु बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने टैम्पु में अवैध शराब भर कर ले जाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। सीआईए टु प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि सीआईए टु बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही जोगिंदर कुमार की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लोडिंग टेंम्पु जिसमें अवैध शराब भरी हुई है जिसे यूपी निवासी दो व्यक्ति बादली बाईपास होते हुए पाहसौर भट्टे पर लेकर जाएंगे। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए टु की पुलिस टीम ने बादली बाईपास पर नाकाबंदी की जो कुछ समय के बाद मिली सूचना के अनुसार उपरोक्त नंबर की गाड़ी आती दिखाई दी। जिसे पुलिस टीम ने रुकवा कर चेक किया तो गाड़ी को पवन निवासी नगला गिरधरपुर पहावटी चल रहा था और उसके साथ में दिनेश निवासी मोईद्दीनपुर बैठा हुआ था। गाड़ी को खुलवकर जब चेक किया गया तो उसमें अवैध शराब भरी हुई थी जिनकी गिनती करने पर कुल 19500 पव्वे बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत थाना बादली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।