विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस ने 1 लाख 30 हजार रुपये की ठगी की वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपियो को 02 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। प्रभारी थाना शहर रोहतक उप.नि राजकुमार ने बताया कि रोहतक निवासी शिवांग की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 23.11.2024 को शिवांग के पास एक फोन कॉल आया जिसने जॉब देने के नाम पर शाइन कम्पनी नाम की ऐप डाउनलोड करने बारे कहा। शिवांग के ऐप डाउनलोड करते ही शिवांग के फोन का डाटा दूसरे युवक के पास चला गया। उन्होंने शिवांग को फीस के नाम पर क्रेडिट कार्ड से 10 रुपये की पेयमेंट करने को कहा। शिवांग ने 10 रुपये की पेयमेंट करने के लिए क्रेडिट कार्ड की जानकारी डाली तो शिवांग के क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 90,000 निकाल लिये। इसके अलावा शिवांग के एसबीआई खाते से नेट बैंकिंग के द्वारा 40,000 रुपया निकाल लिए। मामले की जाँच पीएसआई शुभम द्वारा अमल में लाई गई। दौराने जांच दिनांक 06.09.2025 को आरोपी केशव निवासी भिवानी व शुभम निवासी सिरसा को गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ्तार हो चुके आरोपियो से 1 लैपटॉप, 05 मोबाइल फ़ोन, 14 डेबिट कार्ड, 13 सिम, 1 पासबुक व 4500/- रुपये बरामद हुये थे। वारदात मे शामिल रहे पांच आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियो ने शिवांग को फोन हैक कर एपीके एप डाउनलोड की थी। आरोपियो ने फोन हैक कर शिवांग के क्रेडिट कार्ड से 1 लाख तीस हजार का गोल्ड का वॉउचर खरीदा। जिसके बाद आरोपियो ने एसईएनसीओ की ब्रांच गुडगॉव मे जाकर सोना खरीदा। आरोपी इस दौरान आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा में क़ैद हो गये।