आउटर जिले में जुए के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, 11 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 02 नवंबर 2026

त्योहारी सीजन को देखते हुए आउटर जिला पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। डीसीपी विक्रम सिंह, आईपीएस ने बीट और पेट्रोलिंग स्टाफ को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे।

इसी के तहत की गई कार्रवाई में पुलिस ने जुआ खेल रहे 11 लोगों को दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से दांव पर लगे 16,330 रुपये नकद और जुए का अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस ने इस संबंध में जुआ अधिनियम के तहत कुल 6 मामले दर्ज किए हैं।
सभी मामलों में आगे की जांच जारी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *