“ऊपर असली, नीचे नकली” – 500 के नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 11 अगस्त। द्वारका जिले की AATS टीम ने 500 रुपये के नोटों को छोटे नोटों में बदलने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह के निर्देश पर इंस्पेक्टर मनीष यादव की टीम ने द्वारका मोड़, बिंदापुर स्थित ठिकाने पर छापा मारकर 3 आरोपियों – जावेद, सोहेल और ध्रुव उर्फ सनी को गिरफ्तार किया।

ठगी का तरीका: आरोपी लोगों को 500 के नोट बदलने पर अतिरिक्त लालच देते थे। वे गड्डी के ऊपर एक असली नोट लगाते थे और नीचे पूरी गड्डी में डमी/जाली नोट भर देते थे। इसी तरह एक शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की ठगी की गई थी।

बरामदगी: मौके से 200 से ज्यादा गड्डियां बरामद हुईं, जिनमें 70,000 रुपये से ज्यादा की असली करेंसी भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ध्रुव उर्फ सनी पहले भी स्पेशल सेल और महरौली थाने में इसी तरह के दो मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

इस संबंध में थाना बिंदापुर में FIR No. 411/26 u/s 318(1), 318(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *