एक देसी पिस्तौल व छः जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पहले भी कई अपराधिक मामले हैं दर्ज

चिमन लाल, ब्यूरो चीफ , क्राइम हिलोरे न्यूज ग्रुप

बहादुरगढ़

थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ निरीक्षक प्रमजीत ने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह द्वारा जिला में अवैध असला रखने वाले वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की पुलिस टीम थाना के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि राजीव निवासी बहादुरगढ़ अपने पास अवैध हथियार लिए हुए है जो पुराना बराही रोड से शहर की तरफ आ रहा है मिली गुप्त सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की टीम ने नाकाबंदी करके एक व्यक्ति को शक कि बिनाह पर काबू किया गया। जिसकी पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उससे एक अवैध हथियार और छः जिंदा कारतूस बरामद हुए। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में सशस्त्र अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *