विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस की साइबर थाना की टीम ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर हुई 7 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना साइबर क्राईम निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि महम निवासी सुरेन्द्र की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि टेलीग्राम पर अज्ञात आईडी से तन्वी कौर नामक से मैसज आया। तन्वी ने सुरेन्द्र को इंफोसिस कम्पनी मे सॉफ्टवेयर मैनेजर बताया। उसने कुछ फोटो शेयर कर संदीप को अपनी बातो मे लिया और ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के लिये राजी कर लिया। सुरेन्द्र को एक और टेलीग्राम अंकाउट ऑफर किया। सुरेन्द्र ने उनकी बातो मे आकर कुल 7,39,499/- रुपये ट्रांसफर करवा लिये। मामले की जांच मुख्य सिपाही प्रदीप द्वारा अमल में लाई गई। दौरान जांच आरोपी गिलमान निवासी अमरगढ, पंजाब को गिरफ्तार किया गया है।