ऑपरेशन कवच के तहत 2.6 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

मध्य जिला पुलिस ने ऑपरेशन कवच के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना कमला मार्केट पुलिस ने गश्त के दौरान 2.597 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 26 सितंबर को हेड कांस्टेबल अनिल और कांस्टेबल वीरेंद्र मिंटो रोड, शिवाजी पार्क बस स्टैंड के पास गश्त पर थे। तभी एक संदिग्ध बैग लिए व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा कर पकड़ने पर उसके बैग से सफेद पॉलीथीन में रखा 2.597 किलो गांजा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान मुनीश कुमार प्रजापति (22), निवासी डीडीयू मार्ग, स्थायी निवासी संभल, यूपी के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह मोरी गेट, मिठाई पुल से गांजा लाकर राहगीरों को बेचता था। वह शादी-समारोहों में तंदूर कारीगर का काम करता है।

थाना कमला मार्केट में FIR No. 309/2026, धारा 20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में आरोपी का एक पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है – थाना आईपी एस्टेट में चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस सप्लायर की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *