गांव निंदाना मे फॉयरिंग करने के मामले मे दो आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

आरोपियो से एक देसी पिस्तौल बरामद

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने गांव निंदाना मे हुई फॉयरिंग की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियो को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। रिमांड अवधि समाप्त होने समाप्त होने पर आरोपियो को अदालत के आदेश पर न्यायकि हिरासत भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुये बताया कि गांव निंदाना निवासी सुरज की शिकायत के आधार पर थाना महम मे धारा 109(1), 190, 191(3), 351(3) बीएनएस व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 29/2026 अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 28.01.2026 को सुरज अपने घर के बाहर बैठा हुआ थी। उसी समय सुरज के घर के बाहर साहिल, रवि, मोहित, नितिन, राहुल, अक्षय व अन्य साथियो के साथ दहशत फैलाने व जान से मारने की नीयत से वहा आये। सुरज उनको देखकर अपने घर के अंदर चला गया। युवक वहां से चले गये जो कुछ समय बाद वापिस फिऱ तीन गाडियो मे सवार होकर आये। गली मे गाडी को रुकवाने का प्रयास किया तो युवको ने गाडी को स्कूल वाली गली मे मोड दी। गाडी से उतरकर दो राउंड फॉयर किये। भीड इक्ठठा होते देख युवक मौके से फरार हो गये। मामले की जांच सीआईए-2 स्टाफ स.उप.नि. कुलदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 15.02.2026 को मोहित पुत्र राजेश निवासी निंदाना व मोहित पुत्र जितेन्द्र निवासी बरौदा जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *