14 साल से फरार चल रहे खूंखार अपराधी, यूपी के गैंगस्टर अर्जुन प्रसाद उर्फ अर्जुन पासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज को बड़ी कामयाबी मिली है। करीब 44 वर्षीय आरोपी गोंडा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और साल 2012 से दिल्ली और पंजाब में डकैती व लूट की कई वारदातों में वांछित था। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपनी पहचान बदल ली थी और गोंडा के जानकी नगर इलाके में छिपकर रह रहा था। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के जरिए 11 अप्रैल को छापेमारी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अर्जुन पासी कई सनसनीखेज मामलों का मास्टरमाइंड है। उसने अपने गैंग के साथ मिलकर घरों में नौकर बनाकर घुसपैठ की, फिर रात में हथियारों के दम पर वारदात को अंजाम दिया और करोड़ों के जेवरात व नकदी लूटी। आरोपी के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, यूपी और पंजाब में करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है।
Related Posts
सरकारी नौकरी का नहीं है कोई शॉर्टकट : हौज काजी पुलिस ने आयकर विभाग में फर्जी भर्ती रैकेट का किया भंडाफोड़, पूर्व एमटीएस कर्मचारी समेत तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, 09 जुलाई 2026 मध्य जिला पुलिस के थाना हौज काजी ने आयकर विभाग में नौकरी दिलाने के नाम…
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज शाहदरा जिले में पुराने लोहे वाले पुल के पास स्थित बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया
सामान्य स्थिति आने तक राहत और बचाव कार्य के लिए अधिकारियो को राहत शिविरों में रहने,खाने-पीने,शौचालय, मेडिकल सहित सभी जरूरी…
दिल्ली पुलिस EOW ने 9 करोड़ की ठगी के आरोपी भगोड़े को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, 20 जून 2026: आर्थिक अपराध शाखा (EOW), दिल्ली पुलिस ने ट्रांसपोर्ट लॉजिस्टिक्स कंपनी से करीब 9 करोड़ रुपये…