गांव पोलंगी मे हुये दोहरे हत्याकांड की वारदात के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने गांव पोलंगी मे हुये दोहरे हत्याकांड की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियो को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुये बताया कि दिनांक 13.02.2026 को पुलिस को सूचना मिली की गांव पोलंगी मे दो व्यक्तियो की हत्या हुई है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की। मृतक युवको की पहचान कर्मबीर व कुलदीप पुत्रान जयनारायण निवासी पोलंगी के रुप मे हुई। मृतक युवको के भाई जगमेन्द्र की शिकायत के आधार पर थाना आईएमटी मे धारा 190, 191(3), 103(1), 115(2), 126, 333, 351(2) के तहत अभियोग संख्या 34/2026 अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि जगमेन्द्र 06 भाई है जिनमे से किसी कारण 03 भाईयो की पहले मौत हो चुकी है। जगमेन्द्र अपने भाई कुलदीप व कर्मबीर के साथ रहता है। साल 2024 मे गांव के ही सन्नी ने जगमेन्द्र व उसके भाई कर्मबीर पर ट्रैक्टर से टक्कर मारी थी। जिस संदर्भ मे जगमेन्द्र व उसके भाई कर्मबीर ने थाना आईएमटी मे मामला दर्ज करवा हुआ है। जिस कारण सन्नी के परिवार वाले जगमेनद्र व उसके भाईयो से रंजिश रखने लगे व मामला वापिस लेने के लिये कई बार धमकी दी। दिनांक 13.02.2026 को जगमेन्द्र बाहर से अपने घर पहुंचा तो गांव के रणधीर, मनोज, दिनेश, अमित, सन्नी, गौरव व अन्य परिवार के सदस्य अपने हाथो मे तलवार, ईट से कुलदीप व कर्मबीर को मार रहे थे। युवको ने जगमेन्द्र को भी मारने की धमकी दी। जगमेन्द्र वहां से अपनी जान बचाकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहा से निकल गया। युवक कर्मबीर व कुलदीप की हत्या कर मौके से फरार हो गये।
मामले की जांच प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कुमार के नेतृत्व मे पीएसआई विकास द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 15.02.2026 को आरोपी रणधीर पुत्र चंदगीराम व अमित उर्फ कालु पुत्र रणधीर निवासीगण पोलंगी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पिता-पुत्र खेतीबाडी का कार्य करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *