विशेष संवाददाता चिमन लाल
झज्जर
थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चौकी मातनहेल की पुलिस टीम ने चार आरोपियों को घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में काबू करने में कामयाबी हासिल की है। चौकी प्रभारी मातनहेल उप निरीक्षक सत्यबीर ने बताया कि मंजीत निवासी रेढुवास ने शिकायत देते हुए बताया कि 27 अगस्त 2025 को उसके पिताजी और अन्य व्यक्ति बैठक में बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी उनके मकान के साथ लगते मकान से दिलबाग व उसकी पत्नी की बचाओ बचाओ करते हुए झगड़े की आवाज सुनाई दी। जिस पर वह व उपरोक्त सभी व्यक्ति जो बैठक में बैठे थे, दिलवाग के मकान पर गए तो बहुत से व्यक्ति उन पर लाठी डंडों लोहे की राड से चोट मार रहे थे। जब हम उनको छुड़ाने लगे तो उन्होंने हमारे ऊपर भी हमला कर दिया। इसके बाद वे सभी गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साल्हावास में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए चौकी की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी करके वारदात में प्रयोग आई-20 गाड़ी व गाड़ी में सवार चार लड़कों को काबू कर लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह सभी लड़के वारदात में शामिल थे। पकड़े गए आरोपियों से वारदात में प्रयोग गाड़ी, चार मोबाइल फोन और वारदात में प्रयोग डंडा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सचिन निवासी नौगांवा, आसू व दिनेश निवासी मातनहेल और योगेश निवासी छुछकवास के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।