वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए जांच शिविर आयोजित

विशेष संवाददाता चिमन लाल

वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क उपलब्ध करवाएं जाएंगे सहायक उपकरण: उपायुक्त सचिन गुप्ता

रोहतक,

जिला प्रशासन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा वरिष्ठ नागरिक जन के लिए एलिम्को कंपनी व भारत सरकार के सहयोग से रेड क्रॉस भवन में लगाए गए वरिष्ठ नागरिक जन जांच शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न प्रकार की जांच की गई है। जांच में कानों की मशीन, व्हील चेयर, बैटरी वाली रिक्शा, कमर बेल्ट, कम बोर्ड चेयर सहित विभिन्न प्रकार के उपकरण भारत सरकार से आई टीम द्वारा सिफारिश की गई हैं, जिन्हें जल्द ही एक समारोह आयोजित कर वितरित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला में 60 वर्ष से अधिक की उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए भारत सरकार की टीम के साथ जिला रेड क्रॉस सोसाइटी मिलकर शिविर लगा रही है। इसी श्रृंखला में रेड क्रॉस भवन में भी शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया और उन्हें जीवन में आने वाली कठिनाइयों के बारे में उपस्थित टीम को बताया। जिस पर टीम ने गहनता से विचार करते हुए जो उपकरण वरिष्ठ नागरिकों को चाहिए वह सभी रिकमेंड किए गए हैं, जिससे कि आने वाले समय में वह उपकरण उन्हें निशुल्क प्रदान किए जा सके।
रेड क्रॉस भवन के वातानुकूलित हाल में आयोजित किए गए जांच शिविर में एक और जहां कानो की मशीन के लिए जांच की गई वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ नागरिक जन को शरीर से संबंधित जो उपकरण चाहिए उसके लिए भी जांच की गई है। उपायुक्त ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन में सचिव श्याम सुंदर, अंजू सैनी, आर.पी.सैनी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी रविदत्त, बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी से डॉक्टर संजय, प्रोजेक्ट मैनेजर प्रीति, आशीष, तान्या, रेड क्रॉस स्वयंसेवक पिंकी, राखी, रेखा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *