CM दिल्ली रेखा गुप्ता ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए ट्रेड एंड टैक्सेस (GST) विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव किया है. कुल 162 अधिकारियों और कर्मचारियों को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया गया है। ये सभी अधिकारी लंबे समय से एक ही पदस्थान पर तैनात थे, जिससे विभाग में अनियमितताएं बढ़ने का खतरा था।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 8 अप्रैल 2026 को जीएसटी विभाग का अचानक दौरा किया था. इस दौरान विभाग में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई. इन अनियमितताओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए. उनके आदेश पर विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं.सरकारी बयान के अनुसार, ‘इस सख्त कार्रवाई के तहत तीन सहायक आयुक्तों समेत कुल 162 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है. ये अधिकारी लंबे समय से एक ही स्थान पर रहकर काम कर रहे थे.’इन अधिकारियों को किया गया ट्रांसफरतबादलों की सूची में विभिन्न पदों के अधिकारी शामिल हैं।