दिल्ली के पहाड़गंज स्थित आर्य नगर में सड़क पुनर्निर्माण कार्य शुरू, लोगों ने ली राहत की सांस

नई दिल्ली, पहाड़गंज – पहाड़गंज के आर्य नगर गली नंबर-1 में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। सड़क की खराब हालत के कारण स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

स्थानीय निवासियों की शिकायत पर आर्य नगर RWA ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए करोल बाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशेष रवि के समक्ष रखा।

आर्य नगर RWA के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि RWA के आग्रह पर विधायक विशेष रवि ने मामले में तत्परता दिखाते हुए बिना किसी देरी के गली नंबर-1 की मुख्य सड़क के निर्माण का आश्वासन दिया था और अब उस पर काम शुरू करा दिया है।

खास बात यह रही कि सड़क निर्माण का कार्य देर रात तक चलता रहा और स्वयं RWA अध्यक्ष सुरेश कुमार आधी रात को मौके पर मौजूद रहकर निर्माण कार्य की निगरानी कराते हुए देखे गए।

सड़क निर्माण शुरू होने से आर्य नगर के निवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने RWA और विधायक विशेष रवि का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *