दिल्ली के पहाड़ गंज में श्री श्याम परिवार , संजय गुप्ता (गांधी) के नेतत्व में निशान यात्रा का आयोजन किया गया । श्री श्याम परिवार समय समय पर भजन संध्या का भी आयोजन करता रहता है।ये निशान यात्रा पहाड़ गंज के खंडेलवाल धर्मशाला से शुरू होकर चूना मंडी सनातन धर्म मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस मौके पर पहाड़ गंज मैन बाजार,बसंत रोड, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, छे टूटी चौक , चूना मंडी को काफी सजाया गया । जगह जगह मार्ग पर श्री श्याम बाबा की झांकी के स्वागत लिए मंच बनाकर फूलों की वर्षा की गई। होली का पर्व होने पर सभी लोग एक दूसरे को गुलाल लगा रहे थे साथ ही ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमते गाते नजर आए। पूरा क्षेत्र श्री खाटू नरेश की जय से गूंजता नजर आया। साथ ही राजस्थानी लोक नृत्य ने लोगो में और जोश भर दिया। इस मौके पर श्री श्याम परिवार के अध्यक्ष संजय गुप्ता ( गांधी ), पहाड़ गंज के लोक प्रिय निगम पार्षद मनीष चड्ढा, पूर्व निगम पार्षद सुनील कक्कड़, मणि आर्य, राजपाल राजपूत, अनिल जैन, पंडित तरुण शास्त्री, उमेश सिंगला, चेतन आनंद, गगन मारवाह , स्वदेश चड्ढा आदि गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा निशान यात्रा की शोभा बढ़ाई।
Related Posts
दिल्ली भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री मोहन लाल गिहारा का मादीपुर में भव्य नागरिक अभिनंदन
अशोक कुमार निर्भय नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के मादीपुर मंडल की ओर से रविवार को सामुदायिक भवन, मादीपुर में…
दिल्ली जल बोर्ड की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बीजेपी विधायकों ने जो गंदा पानी सदन में दिखाया, वो यमुना का नहीं था
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों द्वारा विधानसभा में दूषित जल लाने…
दिल्ली का पहला महिला थाना सब्जी मंडी में खुला, महिलाओं व बच्चों से जुड़े अपराधों की होगी विशेष सुनवाई
नई दिल्ली, 19 जून 2026 (उत्तरी जिला): राजधानी में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में…