दिल्ली के बाहरी जिले के एंटी स्नैचिंग एंड बर्गलरी सेल की संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई!

बंद कंटेनर (ट्रॉली) से चल रहे अवैध जुए के अड्डे का भंडाफोड़। दिल्ली सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत किंगपिन समेत 15 आरोपी गिरफ्तार। चार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। जुए में दांव पर लगी 36,160/- रुपये नकद राशि व जुआ सामग्री बरामद और जब्त। मामला दर्ज, आगे की जांच जारी।

विक्रम सिंह डीसीपी आउटर डिस्ट्रिक्ट के मुताबिक 19 व 20 जून, 2026 की मध्य रात्रि में एंटी स्नैचिंग एंड बर्गलरी सेल की टीम, जिसमें एसआई देवेंद्र, एएसआई राजेश, एचसी रवि, एचसी ओमबीर, एचसी प्रवीण, एचसी रमेश और सिपाही अभिषेक शामिल थे, इंस्पेक्टर रितेश राज, प्रभारी एंटी स्नैचिंग एंड बर्गलरी सेल के नेतृत्व में तथा श्री वीरेंद्र दलाल, एसीपी/ऑपरेशंस के निकट पर्यवेक्षण में थाना मंगोलपुरी क्षेत्र में गश्त पर थी। गश्त के दौरान टीम मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया पहुंची, जहां एक बंद कंटेनर (ट्रॉली) में कई लोग इकट्ठा दिखे। मौके पर पहुंचने पर एक व्यक्ति यह कहते सुनाई दिया, “10 रुपये लगाओ और 100 रुपये पाओ। नंबर नहीं आया तो 10 रुपये जब्त।”

टीम ने देखा कि एक व्यक्ति जुए की पर्चियां लिख रहा था, जिसे तुरंत पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान सुशील के रूप में हुई। पुलिस को देखकर अन्य लोग भागने लगे, लेकिन टीम ने मौके से 14 अन्य संदिग्धों को भी पकड़ लिया। टीम ने मौके से जुए में दांव पर लगे 36,160/- रुपये नकद व जुए से संबंधित सामग्री बरामद की।

इस संबंध में थाना मंगोलपुरी में एफआईआर संख्या 447/2026 दिनांक 20.06.2026, धारा 12/9/55 दिल्ली सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद नकदी व जुआ सामग्री कानून के अनुसार जब्त कर ली गई। सत्यापन पर आरोपी सुशील, पंकज और अनीश खान अन्य आपराधिक मामलों में भी संलिप्त पाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *