नई दिल्ली, 1 अक्टूबर।
रोहिणी जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) ने नकली एंकर ब्रांड के उत्पाद बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने सेक्टर-21 रोहिणी में छापा मारकर दो आरोपियों कुशल (40) और अभिषेक सिंह (36) को रंगे हाथों पकड़ा। मौके से भारी मात्रा में नकली एंकर ब्रांड के तैयार उत्पाद और पैकेजिंग मैटेरियल बरामद किया गया है।
शिकायत पर हुई कार्रवाई – Panasonic Life Solutions India Pvt. Ltd. की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। एसीपी ऑपरेशंस अजमेर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने शिकायतकर्ता कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ यह रेड की।
इस संबंध में थाना अमन विहार में कॉपीराइट एक्ट की धारा 63/65 के तहत FIR No. 456/26 दर्ज की गई है।
वजीरपुर से कच्चा माल बरामद – पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नकली उत्पादों को असेंबल कर दिल्ली में सप्लाई करते थे और कच्चा माल वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया के गोदाम से लाते थे। उनकी निशानदेही पर वजीरपुर स्थित गोदाम में भी छापा मारा गया और वहां से भारी मात्रा में कच्चा माल व पार्ट्स बरामद हुए।
पुलिस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुटी है।