दिल्ली पुलिस उत्तरी पूर्वी जिले ने हत्या के प्रयास का मामला 14 घंटे में सुलझा, नाबालिग समेत 4 पकड़े

नई दिल्ली, 18 जुलाई। उत्तर-पूर्वी जिले के थाना वेलकम पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले को दर्ज होने के कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक विधि विरुद्ध बालक (CCL) भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को दोपहर में सी-ब्लॉक, कबीर नगर में चाकूबाजी की सूचना मिली थी। मौके पर 5 लोगों ने 24 वर्षीय युवक मो. साजिद पर चाकू से हमला कर दिया था। घायल को जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के बयान पर थाना वेलकम में FIR No. 389/26, धारा 109(1)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर रूपेश कुमार खत्री के नेतृत्व में SI उकलेश, ASI रामबीर, HC कुलदीप, अरुण, अफसर अली और सिपाही रवि की टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर 14 घंटे के भीतर ही बाकी तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल खंजरनुमा चाकू भी बरामद हुआ है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घायल का हाल ही में उनसे झगड़ा हुआ था और उसने उनमें से एक को थप्पड़ मार दिया था, इसी रंजिश में हमला किया।

इस मामले में एक नाबालिग (14 वर्ष) , साहिल उर्फ छवन्नी (18 वर्ष), निवासी कबीर नगर , नाजिम (21 वर्ष), निवासी कबीर नगर और कादिर उर्फ काले बाबू (19 वर्ष), निवासी बाबरपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *