दिल्ली पुलिस की घोषित अपराधी प्रकोष्ठ, बाहरी जिला की एक और बड़ी कामयाबी ! 1 घोषित अपराधी गिरफ्तार,आरोपी पहले से 10 चोरी के मामलों में शामिल • कोर्ट द्वारा घोषित था भगोड़ा

दिल्ली पुलिस के बाहरी जिले की घोषित अपराधी प्रकोष्ठ (Proclaimed Offender Cell) ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक कुख्यात घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो पहले से 10 घर चोरी के मामलों में लिप्त रहा है।


01 जुलाई को घोषित अपराधी प्रकोष्ठ की टीम जिसमें ASI रणवीर, HC प्रदीप और HC प्रदीप रोहिल्ला शामिल थे, को गुप्त सूचना मिली कि घोषित अपराधी शिवम उर्फ हिमांशु पश्चिम विहार इलाके में छिपा हुआ है।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने 01.07.2026 को ही पश्चिम विहार में तय स्थान पर छापेमारी की योजना बनाई। ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए आरोपी को मौके से दबोच लिया गया।


जांच में पुष्टि हुई कि आरोपी शिवम उर्फ हिमांशु को माननीय न्यायालय द्वारा 02.06.2026 को केस FIR No. 645/2022, धारा 380/411 IPC, थाना निहाल विहार, दिल्ली में भगोड़ा घोषित किया गया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले से घर चोरी के 10 मामलों में शामिल है। इसके बाद आरोपी को कानून के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *