दिल्ली पुलिस के पखवाड़ा कार्यक्रम दिल्ली पुलिस न्यूज लाइन का ताजा अंक जारी हो गया है। इस बार की लीड स्टोरी 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) में लगे दिल्ली पुलिस पवेलियन पर केंद्रित है।

नई दिल्ली : ट्रेड फेयर में दिल्ली पुलिस के पवेलियन में आगंतुकों को आधुनिक पुलिसिंग की झलक देखने को मिल रही है। पवेलियन में साइबर सुरक्षा, नशा विरोधी जागरूकता, यातायात अनुशासन और पुलिस कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष सेक्शन बनाए गए हैं। लोगों को इंटरैक्टिव तरीके से जानकारी दी जा रही है।

इसके साथ ही ट्रेड फेयर में सुरक्षा व्यवस्था का भी विशेष उल्लेख किया गया है। अर्धसैनिक बलों के समन्वय से निर्बाध सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें विशेष रूप से प्रशिक्षित जवानों की तैनाती की गई है।

अंक में इन बड़ी कामयाबियों का भी जिक्र है –

IFSO यूनिट : डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के मामले में 2.02 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश किया।

पश्चिमी जिला : 22 टॉप साइबर ठग सिंडिकेट गिरफ्तार, पैनल व APK फाइल बनाने वाले डेवलपर भी पकड़े गए।

पूर्वी जिला : अपहरण व बाल तस्करी के मामले में 8 माह के बच्चे को सकुशल बरामद किया।

क्राइम ब्रांच व यूपी एसटीएफ : संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को ढेर किया।

मध्य जिला : पहाड़गंज के क्वींस बार, पंचकुइयां रोड पर हुई फायरिंग की वारदात सुलझाई।

दक्षिण-पूर्वी जिला : रशीद केबलवाला गैंग से जुड़ी बड़ी फायरिंग की साजिश नाकाम की।

रोहिणी जिला : हथियार सप्लाई चेन का भंडाफोड़ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *