दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में हुए एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का सफल खुलासा कर दिया है. करीब दो महीने से उलझे इस मामले को सुलझाकर पुलिस ने आम जनता के भरोसे को मजबूत करने का काम किया है. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बीते 28 जनवरी को UER-II के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया था, क्योंकि शुरुआती जांच में कोई स्पष्ट सुराग हाथ नहीं लग पाया था. नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी जांच के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर गहन पूछताछ शुरू की. लगातार प्रयासों और सटीक जांच के चलते पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाई जा सकी. पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्याकांड को चार नाबालिगों ने अंजाम दिया था. पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जो बाद में हत्या की वजह बना.
Related Posts
केजरीवाल सरकार और एमसीडी के स्कूलों में उत्सव की तरह हुआ मेगा पीटीएम का आयोजन
पहली बार दिल्ली सरकार और एमसीडी के स्कूलों में एक साथ हुआ मेगा पीटीएम का आयोजन, रविवार का दिन होने…
ठगी का रैकेट चला रहे कनार्टक बैंक के अधिकारी समेत पांच गिरफ्तार।
दिल्ली पुलिस ने 50 शेल कंपनियां और 250 फर्जी बैंक खाते…, ठगी का रैकेट चला रहे कनार्टक बैंक के अधिकारी…
मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत 83वीं ट्रेन द्वारकाधीश रवाना, विदा करने पहुंचे सीएम केजरीवाल
हम जनता के आशीर्वाद से ही इतनी बड़ी-बड़ी पार्टियों को हराते हैं, यह आशीर्वाद इन बड़ी पार्टियों से ज्यादा ताकतवर…