दिल्ली पुलिस ने 50 शेल कंपनियां और 250 फर्जी बैंक खाते…, ठगी का रैकेट चला रहे कनार्टक बैंक के अधिकारी समेत पांच को गिरफ्तार किया है। टेलीग्राम पर निवेश योजनाओं में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली पुलिस मध्य जिला साइबर सेल ने बैंक अधिकारी समेत पांच जालसाजों को गिरफ्तार किया है। 250 से ज़्यादा नकली खाते, 50 फ़र्ज़ी कंपनियाँ, 17 कंपनी सील,14 सिम कार्ड, 4 मोबाइल फ़ोन, 2 लैपटॉप, 11 डेबिट कार्ड, जाली पहचान पत्र बरामद किए गए हैं। स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर रविंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में डीसीपी निधिन वाल्सन के साइबर इंस्पैक्टर संदीप पवार की टीम ने बैंक के बड़े अंदरूनी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में शिकायतकर्ता से आरोपियों ने 4 करोड़ 80 लाख रु की जालसाजी ठगी की है। पाँच आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरोपियों ने टेलीग्राम के ज़रिए निवेशकों को उच्च-लाभ वाली नकली निवेश योजनाओं का लालच देते थे।
Related Posts
भजनपुरा पुलिस ने दो झपटमारों को दबोचा, लूटा हुआ मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
नई दिल्ली। नॉर्थ-ईस्ट जिले की भजनपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को सुलझा लिया…
CM रेखा गुप्ता ने की घोषणा,दिल्ली के बाजार 24 घंटे खुलेंगे
राजधानी दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि सरकार ने दिल्ली के बाजारों को चौबीसों घंटे खुला रखने की…
दिल्ली में निर्माण स्थलों का डेटा साइट पर पंजीकरण नहीं कराया तो, उन पर लगेगा 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने यह स्पष्ट किया कि हमारा मकसद निर्माण कार्य को रोकना नहीं…