दिल्ली में रिश्तों का खून

बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अमन के रूप में हुई है, जो मदनगीरी का रहने वाला बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, अमन अपनी बहन से मिलने निहाल विहार आया हुआ था। घटना के समय वह अपनी बहन के साथ रास्ते से जा रहा था, तभी उसके भांजे ने अचानक आकर किसी बात को लेकर झगडा शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ गया कि आरोपी ने अमन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिले के एडिशनल डीसीपी , एफएसएल (की टीम और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में आपसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *