देश की राजधानी दिल्ली में चाकू चलने की घटनायें अब आम होती जा रही हैं आए दिन चाकू से हत्या के कई मामले भी सामने आ चुके हैं ताजा मामला दिल्ली के बाहरी जिला अंतर्गत रानी बाग थाना इलाके का है जहां पर बीती रात एक शादी में चाकू लगने से साढे 17 साल के एक नाबालिक की मौत हो गई जबकि एक दूसरा लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया, मृतक और घायल के जानकार के अनुसार मृतक की पहचान साढे 17 साल के निखिल यादव के रूप में हुई है जबकि घायल लड़के का नाम सनी है मृतक के दोस्त ने बताया कि बीती रात निखिल अपने को साथियों के साथ रानी बाग स्थित एक शादी में गया था, जहां निखिल और उसके साथियो का दूसरे कुछ लड़को से किसी बात को लेकर विबाद हो गया और दूसरे पक्ष ने निखिल और सनी पर चाकू से हमला कर दिया पुलिस सूत्रों के अनुसार निखिल को सीने में चाकू मारा गया है जबकि घायल हुए लड़के सनी को कमर के नीचे चाकू लगा है मृतक के दोस्त ने बताया कि उन्हें निखिल की मौत की सूचना फोन पर किसी ने दी
Related Posts
Young Journalist Mohini Sood Elected Unopposed as Treasurer of Solan Press Club
By: Ashok Kumar Nirbhay New Delhi / Solan : A significant shift was witnessed in the recent elections of the…
दिल्ली में अगले चार दिन का मौसम कैसा रहेगा?
1. 28 दिसंबर को दिल्ली में बारिश की संभावना है. इस दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 12…
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन – पार्किंग उल्लंघन पर चला विशेष अभियान
नई दिल्ली, 20 सितंबर 2026 सेंट्रल रेंज में 5644 चालान, 1048 वाहन क्लैंप दिल्ली में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने…