दिल्ली : वेलकम में जुए के अड्डे पर छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले के वेलकम थाना पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 56,140 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर को तड़के करीब 4 बजे गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर एसएचओ वेलकम इंस्पेक्टर रूपेश कुमार खत्री के नेतृत्व में टीम ने वेलकम इलाके में एक मकान पर छापा मारा। वहां पांचों आरोपी जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान जमील (39), सुमित कुमार उर्फ खारे (30), सागर (28), नितिन (30) और पवन कुमार (40) के रूप में हुई है। सभी वेलकम और सीलमपुर इलाके के रहने वाले हैं। जांच में पता चला है कि सुमित और नितिन पहले भी जुए के एक-एक मामले में शामिल रह चुके हैं।

इस संबंध में थाना वेलकम में एफआईआर नंबर 663/2026, दिल्ली जुआ अधिनियम की धारा 12/09/55 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *