नई दिल्ली: मौजपुर मेट्रो स्टेशन के नीचे फुटपाथ पर हुई चाकूबाजी की वारदात को वेलकम थाने की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुलझा लिया है। पुलिस ने 16-17 साल के तीन विधि विरुद्ध किशोरों (CCL) को पकड़ा है और वारदात में इस्तेमाल दो चाकू बरामद किए हैं।
12 सितंबर रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि 66 फुटा रोड पर मौजपुर मेट्रो स्टेशन के नीचे फुटपाथ पर 3-4 लड़कों ने कुशल (18) उसके दो चचेरे भाइयों और एक दोस्त से झगड़ा कर लिया। झगड़े के दौरान दो लड़कों ने चाकू निकालकर कुशल और चिराग (18) पर हमला कर घायल कर दिया। हमलावरों ने रुद्रराज (19) और आलोक (18) पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वे बच गए।
घायलों को तुरंत राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
इस संबंध में थाना जाफराबाद में FIR No. 496/2026 u/s 109(1)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
इंस्पेक्टर रूपेश खत्री, SHO/PS जाफराबाद के नेतृत्व में SI योगेश कुमार, ASI रामबीर, HC अरुण, Ct. विनोद और Ct. अश्विनी की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों किशोरों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि मामूली कहासुनी के बाद वारदात हुई थी।
बरामदगी: वारदात में इस्तेमाल 2 चाकू।
मामले में आगे की जांच जारी है।