देश की राजधानी दिल्ली में चाकू चलने की घटनायें अब आम होती जा रही हैं आए दिन चाकू से हत्या के कई मामले भी सामने आ चुके हैं ताजा मामला दिल्ली के बाहरी जिला अंतर्गत रानी बाग थाना इलाके का है जहां पर बीती रात एक शादी में चाकू लगने से साढे 17 साल के एक नाबालिक की मौत हो गई जबकि एक दूसरा लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया, मृतक और घायल के जानकार के अनुसार मृतक की पहचान साढे 17 साल के निखिल यादव के रूप में हुई है जबकि घायल लड़के का नाम सनी है मृतक के दोस्त ने बताया कि बीती रात निखिल अपने को साथियों के साथ रानी बाग स्थित एक शादी में गया था, जहां निखिल और उसके साथियो का दूसरे कुछ लड़को से किसी बात को लेकर विबाद हो गया और दूसरे पक्ष ने निखिल और सनी पर चाकू से हमला कर दिया पुलिस सूत्रों के अनुसार निखिल को सीने में चाकू मारा गया है जबकि घायल हुए लड़के सनी को कमर के नीचे चाकू लगा है मृतक के दोस्त ने बताया कि उन्हें निखिल की मौत की सूचना फोन पर किसी ने दी
Related Posts
झण्डेवाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव बृहस्पतिवार 03 अक्टूबर 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक बडी धूमधाम से मनाया जाये गा।
प्राचीन एतिहासिक झण्डेवाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव बृहस्पतिवार 03 अक्टूबर 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक बडी धूमधाम…
गैंगस्टरों को फर्जी डॉक्यूमेंट्स बना कर बेचता था चोरी की गाड़ियां, स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार
स्पेशल सेल की टीम ने चोरी की गाड़ियों के फर्जी डॉक्यूमेंट्स बना कर उन्हें दिल्ली के गैंगस्टरों को बेचने के…
शिक्षा कभी भी नहीं रही भाजपा की प्राथमिकता, एमसीडी स्कूलों की दुर्दशा इसका जीता-जागता उदाहरण-मेयर शैली ओबरॉय
एमसीडी में भाजपा के 15 सालों में पूरी तरह बदहाल हुए स्कूल, समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया बहुत से…