दिल्ली के मध्य जिला पुलिस द्वारा नबी करीम थाना क्षेत्र के आरा कशा रोड पर एक मॉक ड्रिल को अंजाम दिया गया। जहां हरियाणा , उत्तर प्रदेश,दिल्ली और अन्य राज्यो में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे है जिससे कोई आ हो। एक तरह से दिल्ली पुलिस अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। अगर कोई आतंकी हमला होता है या फिर दंगे की कोई गुंजाइश हो इससे निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। इसी को ध्यान में रखते हुए मध्य जिला सब डिवीजन पहाड़ गंज के अंतर्गत थाना नबी करीम पुलिस ने आज होटल क्षेत्र के आरा काशा रोड पर अभ्यास बतौर एक मॉक ड्रिल को अंजाम दिया। जिसमे दिखाया गया की एक क्षेत्र में आतंकी हमला हुआ है। एक बैग में बम प्लांट किया गया था जो की फट गया, जिससे 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, बिना देरी के पुलिस दल बल के साथ एसएचओ नबी करीम अशोक कुमार, पहाड़ गंज सब डिवीजन एसीपी नरेश खनका, क्राइम ब्रांच टीम, स्पेशल ब्रांच, डॉग स्क्वायड , फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक मौका मुआयना किया गया साथ ही वायरलेस सेट द्वारा आला अधिकारियों को मौके से घटना की जानकारी दी गई। हम आपको बता दे की दिल्ली पुलिस द्वारा समय समय पर सुरक्षा को ध्यान में रखकर ऐसी मॉक ड्रिल की जाती है जिससे आम आदमी भी अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके। मणि आर्य, क्राइम हिलोरे न्यूज,दिल्ली।
Related Posts
रोहिणी में ‘ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह’ : 161 बाइक, ब्राजीलियन पिस्टल और 686 ग्राम हेरोइन बरामद
नई दिल्ली। रोहिणी जिले में अपराध और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन…
नई दिल्ली जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी:44 गुम और चोरी के मोबाइल बरामद, 40 मालिकों को लौटाए
नई दिल्ली, 13 सितंबर। नई दिल्ली जिला पुलिस ने नागरिकों को राहत देने की पहल के तहत 44 गुम और…
पहाड़गंज के आर्य समाज मंदिर में 1001 गायत्री महायज्ञ से गुंजायमान हुआ वैदिक वातावरण
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मध्य स्थित पहाड़गंज क्षेत्र के आर्य नगर में स्थित प्रसिद्ध आर्य समाज मंदिर में शनिवार…