दिल्ली: रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुए के अड्डे पर छापा, 4 गिरफ्तार, 2.40 लाख नकद बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली रेलवे पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 40 हजार 500 रुपये नकद और जुए में इस्तेमाल होने वाले पासे बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन (ODRS) थाना पुलिस की टीम ने की। इस संबंध में थाना ODRS में FIR No. 63 दिनांक 07.11.2026, धारा 12/09/55 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को सुबह करीब 04:05 बजे ASI नरेंद्र, HC मोहित और Ct. सुखवीर गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गेट नंबर 1, ऑटो रिक्शा पार्किंग एरिया के पास चार व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चारों को पासे से जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से बड़ी मात्रा में नकद बरामद हुआ, जो जुए की रकम बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. शहजाद, पुत्र शाकिर, उम्र 31 वर्ष, निवासी गीता कॉलोनी, दिल्ली
  2. शानू, पुत्र मुन्ने, उम्र 30 वर्ष, निवासी शास्त्री पार्क, दिल्ली
  3. बाल किशन, पुत्र राम सिंह, उम्र 68 वर्ष, निवासी वेस्ट विनोद नगर, दिल्ली
  4. रमेश कुमार, पुत्र सरजू यादव, उम्र 54 वर्ष, निवासी नंद नगरी, दिल्ली
    क्या-क्या बरामद हुआ
  • नकद 2,40,500 रुपये
  • • जुए में इस्तेमाल होने वाले पासे
    पुलिस ने बरामद नकदी और अन्य सामान को नियमानुसार कब्जे में ले लिया है।

एक आरोपी पहले भी रह चुका है अपराध में शामिल

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शहजाद पहले भी आपराधिक मामले में शामिल रहा है। उसके खिलाफ FIR No. 474/22, धारा 307/34 IPC, थाना लाहौरी गेट, दिल्ली में दर्ज है। वहीं, अन्य तीन आरोपियों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

रेलवे के डीसीपी बी. भारत रेड्डी (IPS) ने टीम के इस अच्छे काम की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *