नरेला इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग, समय रहते मजदूर सुरक्षित निकाले गए

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र के ए-ब्लॉक स्थित फैक्ट्री नंबर 214 में आज सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी, उस वक्त फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। यह फैक्ट्री जूते-चप्पल बनाने का काम करती है। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

फिलहाल दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और आग बुझाने का प्रयास जारी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, वहीं प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *