नववर्ष के उपलक्ष में शहर में सुरक्षा के कडे इंतजाम

विशेष संवाददाता चिमन लाल

शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर कडी नजर, 34 स्थानो पर विशेष नाकाबंदी कर की जाएगी जाँच

सार्वजनिक स्थानो पर हुडदंग/हंगामा करने वाले से भी सख्ती से निपटा जाएगा- पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया

रोहतक

नववर्ष 2026 के आगमन पर शहर में चारों तरफ खुशी का माहौल है। शहर वासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोहतक पुलिस नें शहर की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए है। कानून व शांति व्यवस्था को कायम रखने के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। दुश्चरित्र, असामाजिक व शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग बाजी करने वाले, नियमों के विरुद्ध डी.जे./लाउडस्पीकर व आतिशबाजी/पटाखे चलाने वाले व्यक्तियो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया के मार्गदर्शन में नववर्ष 2026 के कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध किए गए है। रोहतक पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों जैसे नया बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, रेलवे रोड, किला रोड़, शोरी मार्केट, चमेली मार्केट, गांधी कैम्प मार्केट, डी-पार्क, शीला बाईपास, गोहाना अड्डा, शहर में स्थित शापिंग काम्पलेक्स आदि पर गस्त व चैकिंग की जा रही है। भीड-भाड इलाकों व बाजारों में पैदल गस्त भी प्रभावी रुप से रहेगी। सभी राजपत्रित अधिकारियों व प्रबंधक अफसरों को सुरक्षा से सम्बंधित विशेष दिशा-निर्देश दिए गए है। सभी अधिकारी अपने-अपने इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरन्तर प्रभावी गस्त करेगें। सभी होटलों, रेस्टोरेंटों, गैस्ट हाउस, धर्मशालाओं व अन्य ठहरनें के स्थानो का विशेष चैकिंग अभियान पुलिस द्वारा शुरु किया गया है। शहर के प्रमुख स्थानों पर विशेष तौर से करीब 34 स्थानो पर कल सांय से नाकाबन्दी की जाएगी। नाकाबंदी कल रात्रि से टोल प्लाजा पर भी नाकाबंदी रहेगी। दुर्गा शक्ति के अलग से नाके लगाये गये है। नाकों पर वाहनों की गहनता से चैकिंग की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालो के लिए विशेष स्थान चिन्हित कर नाकाबंदी की की जायेगी। वाहन चालको का अल्कोहल सेंसर से जाँच कर शराब पीकर ड्राइविंग करने वाले के चालान किए जाऐगे। सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग/हंगामा करने वाले से भी सख्ती से निपटा जाएगा। जिले की सभी राईडर व पी.सी.आर. गश्त में रहेंगी। सीआईए की अलग-2 टीम शरारती तत्वों पर नजर रखे हुए है। पुलिस लाईन में रिजर्व पुलिस बल तैनात किया गया है जो किसी भी विकट परिस्थिति से निपटने के लिए 24 घण्टे तैयार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *