प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार की रात 8:30 बजे देश की जनता को करेंगे संबोधित।

PM मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित,यह संबोधन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पास नहीं हो सका।

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन) के लोकसभा में गिरने पर सरकार का पक्ष रखेंगे। उन्होंने संसद में कई बार अपील की थी कि यह बिल समय की जरूरत है और सभी दल इसे समर्थन दें। अब जनता को सीधे संदेश देने की तैयारी है।

संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र (16-18 अप्रैल 2026) में बिल पर चर्चा हुई। सरकार ने लोकसभा सीटें बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन वोटिंग में बिल स्पेशल मेजॉरिटी हासिल नहीं कर सका और गिर गया। विपक्ष ने परिसीमन पर आपत्ति जताई थी।

ज्ञात हो कि, लोकसभा में अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि महिला आरक्षण देश की आधी आबादी को अधिकार देने का मौका है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि राजनीति से ऊपर उठकर बिल पास करें। उन्होंने चेतावनी भी दी कि जो आज महिलाओं के इस अधिकार का विरोध करेंगे, महिलाएं उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी।

महिलाएं देश की आधी आबादी हैं। 33% आरक्षण से संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास नीतियां महिलाओं की नजर से भी बन सकेंगी। पंचायतों में आरक्षण के अच्छे नतीजे पहले ही देखे जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार रात 8.30 बजे देश की जनता को संबोधित करेंगे। लोकसभा में बीती रात महिला आरक्षण से संबंधित बिल के पास न होने के मुद्दे पर वह अपनी देश के सामने रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *