दिल्ली में हुए बीएमडब्ल्यू कार हादसे में, मुख्य आरोपी महिला को अदालत ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । पीड़ितों के वकील ने अदालत से कहा कि एक महंगी कार दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए कुछ नहीं करती । आरोपी ड्राइवर गगनप्रीत कौर ने पीड़ितों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान नहीं की । धौला कुआं के पास हुए बीएमडब्ल्यू हादसे में आरोपी के वकील विकास पाहवा ने दावा किया है कि इस मामले में दर्ज एफआईआर डीसीपी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए बयान से मेल नहीं खाती । इस हादसे में बाइक चला रही वित्त मंत्रालय की उप सचिव नवजोत सिंह कौर की मौत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गईं । आरोपी महिला ने जमानत याचिका दाखिल की है । अदालत महिला की याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई करेगी । गगनप्रीत कौर की न्यायिक हिरासत 27 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है ।
Related Posts
फॉरेस्ट सर्वे ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट ने खोली उपराज्यपाल और डीडीए की पोल, सतबड़ी वन्य क्षेत्र में 1670 पेड़ काटे गए : सौरभ भारद्वाज
नई दिल्ली, 8 नवंबर 2024* दिल्ली सचिवालय में हुई एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दिल्ली के शहरी विकास…
दिल्लीवालों को मिलेगी दूषित पानी से मुक्ति, सीएम केजरीवाल ने डीजेबी को दिए समस्या के समाधान के सख्त निर्देश
दिल्लीवालों को साफ पानी मुहैया कराने के काम में किसी भी तरह की ढिलाई या देरी स्वीकार्य नहीं है, अधिकारी…
दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा बने अध्यक्ष
दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते…