दिल्ली में हुए बीएमडब्ल्यू कार हादसे में, मुख्य आरोपी महिला को अदालत ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । पीड़ितों के वकील ने अदालत से कहा कि एक महंगी कार दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए कुछ नहीं करती । आरोपी ड्राइवर गगनप्रीत कौर ने पीड़ितों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान नहीं की । धौला कुआं के पास हुए बीएमडब्ल्यू हादसे में आरोपी के वकील विकास पाहवा ने दावा किया है कि इस मामले में दर्ज एफआईआर डीसीपी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए बयान से मेल नहीं खाती । इस हादसे में बाइक चला रही वित्त मंत्रालय की उप सचिव नवजोत सिंह कौर की मौत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गईं । आरोपी महिला ने जमानत याचिका दाखिल की है । अदालत महिला की याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई करेगी । गगनप्रीत कौर की न्यायिक हिरासत 27 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है ।
Related Posts
दिल्ली में लागू हुई ग्रेप-3 की पाबंदियों के तहत दफ्तरों के कामकाज के समय में किया गया बदलाव
दिल्ली में सरकारी दफ्तरों में कामकाज का नया समय *दिल्ली नगर निगम कार्यालय- सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे…
निगम की मिलीभगत से अवैध निर्माण का गोरखधंधा: पहाड़गंज में बैंक की संपत्ति पर बन गया होटल
नई दिल्ली के आर्य नगर, पहाड़गंज में एक बार फिर से दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल…
पीएम नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु कालिदास जी महाराज ने भक्तों को अपने हाथों से कराया भोजन
अशोक कुमार निर्भय नई दिल्ली/सांपला (हरियाणा): आध्यात्मिक जगत की प्रख्यात विभूति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु, यज्ञ सम्राट…