विशेष संवाददाता चिमन लाल
बहादुरगढ़
नशा विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह ने जिला में मादक पदार्थ खरीद फिरोख्त करने वाले व्यक्तियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया से एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ गांजा के साथ काबू करने में कामयाबी हासिल की है। जानकारी देते हुए सीआईए टु बहादुरगढ़ प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सीआईए टु की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि भूमित निवासी कबीर बस्ती बहादुरगढ़ गांजा बेचने का अवैध धंधा करता है। वह गांजा बेचने की फिराक में रोहतक बहादुरगढ़ रोड बालाजी इंडस्ट्रियल एरिया के पास खड़ा है। सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीआईए टु बहादुरगढ़ की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर एक नौजवान लड़का अपनी कमर पर पिट्ठू बैग लटकाए हुए दिखाई दिया। जिसे शक की बिनाह पर पुलिस टीम ने काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियम अनुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार तलाशी ली गई तो पकड़े गए आरोपी के पिट्टू बैग से करीब 650 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड पूरा होने के पश्चात आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।