अशोक कुमार निर्भय
नई दिल्ली। मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क को मजबूत बनाने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधायक कैलाश गंगवाल ने गृह संपर्क अभियान के तहत मादीपुर गांव में एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने गांव की गलियों में घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद स्थापित किया और मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित किए। यह प्रवास कार्यक्रम मादीपुर मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । प्रदीप यादव ने अभियान को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन हमेशा जनसेवा और जनसंपर्क को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रयासों से सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं।कार्यक्रम के दौरान विधायक कैलाश गंगवाल ने स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद करते हुए केंद्र सरकार द्वारा बीते 12 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना रही है।विधायक ने लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन और आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी प्रमुख योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।कैलाश गंगवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल चुनाव तक सीमित नहीं होती, बल्कि जनता के बीच लगातार उपस्थित रहकर उनकी समस्याओं को समझना और सरकार की नीतियों से उन्हें अवगत कराना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गृह संपर्क अभियान का उद्देश्य जनता के साथ संवाद को और अधिक मजबूत बनाना तथा विकास कार्यों के प्रति लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम में चौपाल सुधार समिति के कोषाध्यक्ष हरिओम यादव, मंडल महामंत्री संजीव सोनकर, शक्ति केंद्र प्रमुख आकाश सोनकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद किया और सरकार की उपलब्धियों तथा विकास कार्यों से संबंधित जानकारी साझा की।मादीपुर गांव में आयोजित इस प्रवास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक कैलाश गंगवाल ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य जारी रहेगा।गृह संपर्क अभियान के माध्यम से मादीपुर विधानसभा में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच संवाद को नई मजबूती मिली है। स्थानीय स्तर पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम न केवल सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं, बल्कि जनभागीदारी और विश्वास को भी मजबूत कर रहे हैं।
मादीपुर गांव में विधायक कैलाश गंगवाल का जनसंपर्क अभियान मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव की अध्यक्षता में संपन्न