शिवरात्रि के मौके पर करोल बाग के रविदास मंदिर में 15 वाँ सर्वधर्म सामुहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान के सी रवि के सानिध्य में 11 वर वधुओं को सामुहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमरनाथ राजपूत, अशोक तोमर, वेद राजपूत, भाजपा पहाड़ गंज मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजपाल राजपूत , उत्तर प्रदेश से पूर्व सांसद डी पी यादव आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
बता दें कि प्रत्येक शिवरात्रि को मानव सेवा संगठन संस्था की ओर से इस तरह का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाता है। जिसमें गरीब परिवारों के वर वधुओं का विवाह संस्था की ओर से निःशुल्क कराया जाता है। जिसमें में भोजन व दहेज इत्यादि जैसे सभी ख़र्चे मानव सेवा संगठन संस्था ही करती है। इसी कड़ी में आज ये विवाह समारोह सम्पन्न कराया गया…