रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गहने चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली। आनंद विहार रेलवे स्टेशन से घर जा रहे दंपति से सोना-चांदी के गहने चोरी करने वाले गिरोह का रेलवे पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

पुलिस उपायुक्त, रेलवे कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार थाना AVRS में दर्ज FIR No. 44/26 दिनांक 01.09.2026 U/s 303(2)/3(5) BNS के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो TSR DL1RAB-XXXX और DL1RAA-XXXX को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता सत्येन्द्र कुमार चौबे ने बताया कि 31 अगस्त को वह पत्नी के साथ आनंद विहार स्टेशन से ऑटो में मीठापुर, बदरपुर जा रहे थे। पांडव नगर पेट्रोल पंप के पास ऑटो चालक ने ऑटो खराब होने का बहाना बनाया और जान-पहचान का कहकर दूसरे ऑटो में बैठा दिया, जिसमें पीछे दो युवक पहले से बैठे थे। महारानी बाग के पास उन्हें उतारकर आरोपी ऑटो लेकर भाग गए। अगले दिन सुबह ट्रॉली बैग चेक करने पर 110 ग्राम सोना और 170 ग्राम चांदी के गहने गायब मिले।

जांच में ASI परमजीत ने CCTV फुटेज और क्रैक टीम की मदद से आरोपी तेजपाल सिंह (35) पुत्र नाहर सिंह, निवासी कच्ची कॉलोनी, जवाहर नगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब 8 लाख रुपये कीमत के 50 फीसदी गहने बरामद हुए हैं।

इनके पास से 25 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र – 1 2. 20 ग्राम के सोने के झुमके ,1 जोड़ी 3. 5 ग्राम की सोने की अंगूठी – 1, 170 ग्राम की चांदी की पायल – 1 जोड़ी और वारदात में इस्तेमाल दो TSR बरामद हुए हैं।

मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *