गाडी सवार युवक को चरस सहित किया काबू, 4 किलो 200 ग्राम चरस बरामद
रोहतक
रोहतक पुलिस ने नशीले पदार्थो की तस्करी करने वालो के खिलाफ कडी कार्यवाही करते हुये गाडी सवार युवक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। गाडी से कुल 4 किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि स.उप.नि. अमित के नेतृत्व मे सीआईए-1 स्टाफ की टीम आउटर बाईपास सांपला सोनीपत मेरठ रोड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की गांधरा निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है जो इको स्पोर्टस गाडी मे नशीला पदार्थ लिये हुये है और सोनीपत की तरफ से आ रहा है। सूचना के आधार पर तुंरत आउटर बाईपास सांपला सोनीपत मेरठ रोड पर नाकाबंदी कर वाहनो की चैकिंग करनी शुरु की। सोनीपत की तरफ से आ रहे इको स्पोर्टस गाडी मे सवार युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान विनोद पुत्र रणधीर निवासी गांधरा के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर गाडी से 4 किलो 200 ग्राम चरस (सुल्फा) बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सांपला मे अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।